{"_id":"5e371ce88ebc3ebfe6762b1b","slug":"police-released-nazim-ed-will-investigate-muzaffarnagar-news-mrt4669313147","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लाख रुपये बरामद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 लाख रुपये बरामद का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नाजिम को छोड़ा, ईडी करेगी जांच
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कार सवार युवक से बरामद 75 लाख रुपये को कोषागार में जमा करने के बाद पूरा मामला प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दिया। आयकर विभाग के अफसरों की पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक नाजिम को शनिवार रात में ही घर भेज दिया।
मेरठ आयकर विभाग जांच दल की डिप्टी डायरेक्टर योगेश नैय्यर ने मामले को हवाला से जुड़ा माना है। हालांकि उन्होंने मामला ईडी को भेज दिया। इतनी बड़ी रकम युवक को दिल्ली में किसने दी और विदेश से किन लोगों ने यहां भिजवाई है यह अभी जांच का विषय है। थाना स्तर से मामले में कोई छानबीन नहीं कि जा रही है। पुलिस ने नकदी को जिला कोषागार में जमा कराकर युवक नाजिम को फिलहाल छोड़ दिया। पुलिस के 75 लाख की बरामदगी की और पूरा मामला आयकर विभाग के हवाले कर दिया। आयकर और ईडी युवक से आय के स्रोतों की पुख्ता जानकारी करेगा, उसके बाद आगे कार्रवाई होगी। हालांकि नंगला राई निवासी जिस युवक की कार को पुलिस ने सीज किया है, खुफिया विभाग इसकी जानकारी जुटाने में लगा है। एसओ सूबे सिंह का कहना है कि पुलिस को इस मामले में अब कोई कार्रवाई नहीं करनी। आयकर विभाग ही बरामद नकदी के संबंध में साक्ष्य एकत्र करेगा। वहीं जांच होगी और उन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि न्यामू निवासी नाजिम से शनिवार को 75 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। उसे रात को बरामद रुपये के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कह कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय अब इस मामले की जांच करेगा।