Muzaffarnagar: पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार से बरामद किया 20 लाख का सोना, जांच करने में जुटी टीम
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार से 20 लाख का सोना बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में मेरठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाई स्टेटिक टीम ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से लगभग 20 लाख का सोना बरामद किया है। रविवार शाम को थाना पुलिस व स्टेटिक टीम मीरापुर की मेरठ मार्ग पर गांव किथौड़ा के पास टूटी पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान इस संयुक्त टीम ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोका तो इस दौरान गाड़ी से लगभग 20 लाख रुपये का सोना टीम को बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में जनपद बिजनौर के नगीना निवासी फहीम पुत्र खलील सोने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। स्टेटिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सोना जब्त कर लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर
इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश चंद्र ने बताया कि स्टेटिक टीम व पुलिस द्वारा जो चेकिंग के दौरान सोना पकड़ा गया है। उस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक