{"_id":"672219db2d115f3a09041962","slug":"police-reached-the-information-of-gokshi-guests-returned-to-the-victims-house-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-133067-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीड़ित के घर आए मेहमान वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीड़ित के घर आए मेहमान वापस लौटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव गालिबपुर में गोकशी की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने घर की तलाशी ली, मगर पुलिस को कुछ नहीं मिला। पीड़ित के घर रिश्ता लेकर आए मेहमान भी बिना रिश्ता किए ही लौट गए।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव गालिबपुर निवासी फरमान के घर में गोकशी हो रही है। सूचना पर पीआरवी और थाने की गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने गांव पहुंच कर फरमान के मकान की तलाशी ली। पुलिस ने तलाशी के दौरान वीडियो भी बनाई। पुलिस को वहां पर कुछ नहीं मिला।
फरमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर पर बच्चों के रिश्ते के संबंध में कुछ मेहमान आए हुए थे। पुलिस कर्मियों को देखकर परिवार के लोग डर गए। किसी व्यक्ति ने उसकी छवि खराब करने, बच्चों के रिश्ते में अड़चन पैदा करने के लिए पुलिस को फोन कर झूठी सूचना दी है। पुलिस के जाने के बाद मेहमान भी बिना रिश्ता किए ही लौट गए। पीड़ित ने पुलिस से झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।