फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police puzzled by the murder of a watchman

Muzaffarnagar News: चौकीदार की हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Sat, 02 May 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police puzzled by the murder of a watchman
चरथावल। किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में चरथावल निवासी चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार की हत्या का खुलासे पर लोगों की निगाहें टिकी है। पुलिस एक हफ्ते बीतने के बाद भी हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को रोहाना मार्ग स्थित पब्लिक स्कूल परिसर में धारदार हथियारों से हमला कर चौकीदार की हत्या की गई थी। तीन टीम इस अनसुलझी वारदात के खुलासे में जुटी है। वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी जसवीर सिंह गुत्थी सुलझाने में लगाए गए है। पुलिस घटनास्थल के आसपास एवं नगर पंचायत कार्यालय में पूरे कस्बे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है।
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहन चालकों की चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में नंगला राई में एक बाइक की चेकिंग के दौरान एसओजी टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। विरोध के बावजूद युवक को थाने लेकर पूछताछ की जा रही है। स्कूल स्टाफ एवं कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो छोड़ा युवक
अधिवक्ता मनोज सौदाई ने बताया प्रकरण में पुलिस ने मृतक की दुकानों में किराएदार मिस्त्री मोहन को सात दिन से थाने बैठा रखा था। युवक के पिता शुगन की ओर से उन्होंने न्यायालय में बेटे को अवैध हिरासत में बैठाने की अर्जी लगाई। पीठासीन अधिकारी ने आख्या तलब की तो, शुक्रवार को पुलिस ने उसे छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed