{"_id":"68d05a858cf80a3c780029e0","slug":"police-personnel-organised-a-scooty-rally-under-mission-shakti-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-154794-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति के तहत पुलिसकर्मियों ने निकाली स्कूटी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति के तहत पुलिसकर्मियों ने निकाली स्कूटी रैली
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन से शहर में स्कूटी रैली निकाली। इससे पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए नई दिशा बताया। अच्छा काम करने वाली पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों व समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया।
जिले में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अभियान की शुरुआत पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रगान से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरुकता फैलाना भी है। कुरुक्षेत्र हरियाणा में जूडो कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित करने वाली छह वर्षीय काव्या वत्स सहित कई महिला पुलिसकर्मियों व अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इसके बाद पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली को डीएम व एसएसपी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठी एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।