{"_id":"6872ae5f1e50fc7acd0fe444","slug":"police-personnel-ordered-to-remain-alert-on-duty-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149917-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने के दिए आदेश
Sun, 13 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। एडीजी भानू भाष्कर, डीएम उमेश मिश्रा तथा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कावड़ मार्ग का भ्रमण किया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने व कांवड़ियों की समस्याओं का तुरंत समाधान कराने के आदेश दिए।
मेरठ जोन के एडीजी भानू भाष्कर ने एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुरकाजी से शिव चौक तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। शनिवार को डीएम व एसएसपी ने भूराहेड़ी बार्डर पर नगर पंचायत की व्यवस्था को देखा। चेयरमैन जहीर फारूकी व ईओ मनीष वर्मा को व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम व एसएसपी ने कांवड़ियों को जलपान भी कराया।
पुरकाजी में कांवड़ियों से मिलकर उनका हाल चाल पूछा। उन्होंने सभी कांवड़ियों से कावड़ यात्रा में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। दोनों अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे। एसएसपी ने वहां पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के लोगों से कावड़ यात्रा में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ सदर देवव्रत वाजपेई आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
पुलिस व एएस चेक टीम ने मंदिर व कांवड़ शिविर का किया निरीक्षण
फोटो
भोपा। एएस चेक टीम व डॉग स्क्वायड व पुलिस ने भोपा कांवड़ सेवा शिविर सहित ककराला के शिव मंदिर का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। शनिवार को भोपा पुलिस, एएस चेक टीम व डॉग स्क्वायड टीम मौजूद रही।