फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police is pressurizing to remove mention of robbery from Tahrir

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तहरीर से लूट का जिक्र हटाने का दबाव बना रही पुलिस

Sat, 16 Dec 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police is pressurizing to remove mention of robbery from Tahrir
- जनसेवा केंद्र संचालक ने एसएसपी से की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के एक गांव में जन सेवा केंद्र के मालिक से मारपीट व केंद्र में तोड़फोड़, लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना पुलिस पीड़ित पर लूटी रकम तहरीर में न लिखने का दबाव बना रही है। उसने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना भोपा के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी अहसान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि वह अपने गांव में जन सेवा केंद्र व मेडिकल स्टोर चलाता है। एक दिसंबर को वह अपने केंद्र पर था तभी गांव के ही रहने वाले चार युवक अपने कई साथियों के साथ वहां आए और उसे घेर लिया। आरोपी युवक उससे कहने लगे कि उसने सीएमओ से उन्हें नोटिस भिजवाया है। मना करने पर आरोपी युवकों ने अहसान के साथ मारपीट कर दी। केंद्र में रखा लैपटॉप आदि सामान भी तोड़ दिया। गल्ले में रखे तीस हजार रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन

दुकान मालिक व अन्य लोगों ने आकर उसे बचाया, तब हमलावर युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि डायल 112 पर सूचना देने के बाद थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर एक युवक का नाम तहरीर से कटवाया। इसके बाद तहरीर से लूट की तीस हजार की रकम भी हटाने का दबाव बनाया। मना करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। उसने एसएसपी को बताया कि उस पर दबाव बनाने की बात एक ऑडियो क्लिप में उसके पास सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed