फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police have arrested four members of a gang in Muzaffarnagar district

गिरोह का पर्दाफाश: लालच देकर बैठाते थे कार में, फिर ऐसे कर लेते थे जेवर चोरी, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 09:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Oct 2022 09:48 PM IST
सार

इस गिरोह के सदस्य कम किराए का लालच देकर कार में बैठा लेते थे। इसके बाद यात्री के बैग से कीमती सामान व जेवर चोरी कर लेते थे। चोरी की वारदात को ऐसे अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
Police have arrested four members of a gang in Muzaffarnagar district
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिस गिरोह के सदस्य कार में बैठाने के बाद कम किराए का लालच देकर यात्री के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और नकदी बरामद की गई है। यह गिरोह दो दंपती ने मिलकर बनाया था।

विज्ञापन


एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने नई मंडी कोतवाली में प्रेसवार्ता में बताया कि विजय पुत्र विनोद, नीरज पुत्र सुभाष, शुभम पुत्र विजय, सुमन पत्नी विजय व शशि पत्नी नीरज निवासी गली नंबर-4 बच्चन सिंह कॉलोनी (किराये का मकान) नई मंडी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


इन लोगों ने 12 अक्तूबर को देवबंद के नागल निवासी मां-बेटे को रामपुर तिराहे से कार में लिफ्ट देकर बैठाया था और उनके बैग से तीन लाख साठ हजार रुपये चोरी कर लिए थे। दोनों को बागोवाली हाईवे पर उतारकर यह लोग कार से फरार हो गए थे। बरामद कार नीरज ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी। कार को घटना करने में प्रयुक्त किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें 

ऐसे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग सड़क पर गाड़ी लेकर घूमते रहते थे। रास्ते में जो भी सवारी मिलती थी, उसे कम किराए का लालच देकर बैठा लेते थे। बैग और अन्य सामान कार की डिग्गी में रख देते थे। जहां उनका एक साथी लेटा रहता था। जो बैग से कीमती जेवर व पैसा चोरी कर लेता था। बैग की चेन को फेवीक्विक से चिपका देता था। बैग से सामान चोरी करने के बाद वह सिग्नल देता है, जिसके बाद कार खराब या अन्य कोई बहाना बनाकर यात्री को रास्ते में उतारकर भाग जाते थे। चोरी किए गए माल और पैसों को आपस में बांट लेते थे।

यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed