फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police gave ultimatum

भाजपाइयों ने चरथावल पुलिस को दिया अल्टीमेटम     

Wed, 21 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police gave ultimatum
चरथावल थाने पर धरना देते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के न्यामू गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में नामजद प्रधान समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ियों के धरने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया। गुस्साई महिलाओं ने थाना प्रभारी को 22 दिसंबर तक प्रधान की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी  दी है।      
विज्ञापन


मंगलवार को थाने में अकबरगढ़ की पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ दर्जनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर धरने पर महिलाओं को समर्थन दिया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विजय कश्यप ने कहा कि बहन-बेटियों पर हमला करने वालों को पुलिस जान बूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है। हिंदू स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष संजय धीमान ने कहा कि पुलिस का रवैया ही लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर करता है।
विज्ञापन


युवा नेता अक्षय पुंडीर ने कहा कि सपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 14 दिसंबर को गांव के केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई घटना में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। घंटों तक थाने में धरने पर महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने धरनारत लोगों को बताया कि मामले की तफ्तीश सीओ सदर कर रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन महिलाओं ने 22 दिसंबर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर 23 दिसंबर से व्यापक आंदोलन चलाने की चेतावनी देकर धरना खत्म किया। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष केके शर्मा, आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश महामंत्री दीपा वर्मा, कविता शर्मा, मीरा त्यागी, दीपा वर्मा, मिथलेश पुंडीर, बबीता, रूप कोमल, अक्षय पुंडीर कछौली, भाजपा नेता दुष्यंत सिंह, विस संयोजक रामभूल सिंह पुंडीर, विकास आर्य, प्रशांत त्यागी, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, बलराम सिंह मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed