फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police gave application in court to take remand

Muzaffarnagar News: रिमांड लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र

Sat, 03 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police gave application in court to take remand
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में नाजिम अली के मकान में डकैती डालने में शामिल दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। घटना के बाद दो बदमाश जमानत तुडवाकर जेल चले गए थे। घटना में शामिल रहे चरथावल के नियामु निवासी कपिल तथा बुलंदशहर निवासी तुषार को कस्टडी रिमांड लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाल मोहम्मद में पांच दिसंबर को नाजिम अली उसकी पत्नी शबीना तथा पडोसी नवेद उर्फ दददू उसकी पत्नी शीबा को बंधक बनाकर डकैती घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाश नाजिम अली के घर से लाखों रुपये की नकदी तथा जेवरात लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने 25 दिसंबर को गंगनहर पटरी के निकट तहसील रोड पर मुठभेड के बाद घटना में शामिल मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्धावाला मुशीर तथा कासिफ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके बाद रेकी करने वाले खतौली निवासी बाल अपचारी तथा कपिल के भाई शुभम को पकड़ कर उनका चालान किया गया था। इस मामले में पुलिस चार लोगों का चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए डकैती घटना में शामिल चरथावल के नियामु निवासी कपिल तथा बुलंदशहर के शांति निकेतन कॉलोनी निवासी तुषार पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर जेल चले गए थे।

थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का कस्टडी रिमांड लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है। कस्टडी रिमांड मिलने के बाद दोनों बदमाशों को जेल से लाकर घटना में प्रयुक्त बाइक तथा लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed