फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police encounter with vehicle theft gang, three arrested

Muzaffarnagar News: गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर के लिए खास वाहन चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with vehicle theft gang, three arrested
- दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस की देर रात सिसौना रोड पर चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों की घेराबंदी की तो सिसौना रोड पर मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो बदमाश गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद निवासी निजाम और जिला हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के साईं धाम मंदिर के पास रहने वाला दीपांशु घायल हो गया। उनके साथी गौतमबुद्धनगर के वैदपुरा पोस्ट सहलापुर निवासी अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों बदमाशों के पास से चोरी की वरना कार, दो तमंचे व गाड़ियों के लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी शातिर वाहन चोर हैं। उन्होंने प्रदेश के कई जनपदों में लग्जरी गाड़ियां चोरी की घटनाएं की हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तीन शातिर वाहन चोर मुठभेड़ में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed