फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police encounter in Meerapur

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में दबोचा 15 हजार का इनामी, साथी भी धरा

Thu, 03 Oct 2019 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police encounter in Meerapur
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) में मुठभेड़ घायल हुए बदमाश को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बीआईटी के पास बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार के इनामी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में इनामी बदमाश को पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों पर विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


मीरापुर थाना पुलिस बुधवार देर रात बीआईटी के पास हाईवे पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भाग निकले। इस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए कासमपुर खोला के निकट उनकी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेरकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुुशवाहा भी मौके पर जा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ जानसठ ने बताया कि घायल बदमाश आकिल उर्फ आलम उर्फ लेसिक पुत्र लियाकत निवासी डेरा ताहरपुर, थाना मैनाढ़ेर जनपद मुरादाबाद है और उसका साथी उसके गांव का ही तनवीर है। बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा-कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।

सीओ ने बताया कि दोनों बदमाश पर मुरादाबाद व हरिद्वार जनपदों में दो दर्जन से अधिक डकैती, हत्या व लूट जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मुरादाबाद से घायल बदमाश आकिल उर्फ आलम पर 15 हजार रूपये का इनाम भी घोषित है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed