फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police deployed in court

नामांकन को लेकर कचहरी की किलेबंदी, चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जा रहा है फोर्स    

Sun, 15 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police deployed in court
कचहरी में की गई बेरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के दौरान कचहरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों ने कड़े इंतजाम किए हैं। कचहरी के चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की जा रही है। पुलिस और अर्द्घसैनिक बलों के सैकड़ों अधिकारी और जवान मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। नौ दिन तक चलने वाली प्रक्रिया के लिए कचहरी को छावनी बनाया जा रहा है। एसपी सिटी को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। नामांकन स्थल के आसपास भारी फोर्स तैनात किया गया है।    
विज्ञापन

  
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण में जनपद में 11 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह का सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। नामांकन का कार्य 17 से 25 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्रत्याशी अपना पर्चा भर सकेंगे। कचहरी में एंट्री करने वाली जगहों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए है।
विज्ञापन


पांच सीओ, नौ निरीक्षक, दो एसएचओ, तीन एसओ, छह एसएसआई, 16 एसएसआई, पांच महिला दरोगा,11 एचसीपी, पांच हैड कांस्टेबिल, 160 कांस्टेबिल, 30 महिला आरक्षी, सात ट्रैफिक पुलिस सिपाही, एक टीयर गैस और डाग स्क्वॉयड के अलावा एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी सीपीएमएफ की मौजूद रहेगी। कचहरी के चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती रहेगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कचहरी में आने-जाने वाले की तलाशी ली जाया करेगी। प्रत्याशी के साथ आने वाले काफिले पर प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवार के साथ दो व्यक्ति ही नामांकन स्थल तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed