फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police cut 310 challans for not wearing masks

मास्क न पहनने पर पुलिस ने काटे 310 चालान

Fri, 26 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police cut 310 challans for not wearing masks
बिना मास्क के स्कूटी सवार को रोकती पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मास्क न पहनने पर पुलिस ने काटे 310 चालान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते चलाए गए मास्क चेकिंग अभियान के पहले दिन बिना मास्क लगाए लोगों के 310 चालान काटे। करीब पांच हजार लोगों को नि:शुल्क मास्क भी प्रदान किए गए।
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में सुबह नौ बजे से पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर अफसरों ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के चालान काटे। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मीनाक्षी चौक पर चेकिंग अभियान चलाया तो सीओ सिटी कुलदीप सिंह द्वारा शिवचौक पर अभियान चलाकर लोगों को चालान काटे। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में अलमासपुर चौक, विश्वकर्मा चौक पर इंस्पेक्टर सुशील सैनी के नेतृत्व में चालान काटने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने करीब एक हजार लोगों को नि:शुल्क चालान वितरित करते हुए मास्क को अनिवार्य रूप से लगाने का आह्वान किया। वहीं, शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा के नेतृत्व में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने बताया कि अभियान के पहले दिन जनपद में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के 310 चालान काटे गए। मास्क चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed