फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police clashed loving couple families

थाने में भिड़ गए प्रेमी युगल के परिजन

Tue, 22 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में प्रेमी युगल मामले में युवक और युवती के परिजनों ने हंगामा काटा। एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


हरियाणा की युवती रामपुरी निवासी युवक के साथ ब्याही थी। बाद में युवती का पड़ोस के एक और युवक से चक्कर चल गया। युवती अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने एक पखवाड़े पूर्व दोनों को कचहरी से बरामद कर लिया था। सोमवार को प्रेमी की मां ने एसपी सिटी से मिलकर मोहल्ले में उनके बंद पड़े मकान से सामान निकलवाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को उसका सामान दिलाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


प्रेमी का मां कोतवाली पहुंची तो वहां उसका सामना युवती की बहन  से हो गया। दोनों में कहासुनी हुई। दोनों में काफी देर तक एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इससे माहौल गरमा गया।  बाद में पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed