{"_id":"56f043b84f1c1b5d1af14d28","slug":"police-clashed-loving-couple-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में भिड़ गए प्रेमी युगल के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में भिड़ गए प्रेमी युगल के परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में प्रेमी युगल मामले में युवक और युवती के परिजनों ने हंगामा काटा। एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
हरियाणा की युवती रामपुरी निवासी युवक के साथ ब्याही थी। बाद में युवती का पड़ोस के एक और युवक से चक्कर चल गया। युवती अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने एक पखवाड़े पूर्व दोनों को कचहरी से बरामद कर लिया था। सोमवार को प्रेमी की मां ने एसपी सिटी से मिलकर मोहल्ले में उनके बंद पड़े मकान से सामान निकलवाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को उसका सामान दिलाने के लिए कहा।
प्रेमी का मां कोतवाली पहुंची तो वहां उसका सामना युवती की बहन से हो गया। दोनों में कहासुनी हुई। दोनों में काफी देर तक एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इससे माहौल गरमा गया। बाद में पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।