फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught two smugglers with 37 turtles and three pythons

पुलिस ने 37 कछुए और तीन अजगर के साथ दो तस्कर पकड़े

Wed, 19 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police caught two smugglers with 37 turtles and three pythons
पुलिस ने 37 कछुए और तीन अजगर के साथ दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा पुलिस ने 37 कछुए व तीन अजगर की तस्करी करने जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन वन्य जीवों को बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। बरामद किए गए कछुओं व अजगरों की कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई गई है।
भोपा थाना पुलिस को गांव योगेंद्र नगर निवासी कुछ बंगाली परिवार के लोगों के कछुओं व सांपों की तस्करी करने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कुछ लोग वन्य जीवों कछुआ व अजगर को पकड़कर उनकी तस्करी करने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने वन दरोगा रमेशचंद व सतेंद्र कुमार को बुला लिया और भोकरहेड़ी के जंगल से योगेंद्रनगर निवासी अरविंद व गौरव को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 कछुए तथा तीन अजगर बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इन अजगरों व कछुओं को बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि इनकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। कछुआ व अजगर का इस्तेमाल कुछ लोग तांत्रिक क्रियाओं व दवाइयां बनाने में करते हैं। इनकी तस्करी दिल्ली में की जानी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जीवों को वन दरोगाओं की सुपुर्दगी में दे दिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed