{"_id":"63485733d2e41f7ade5d76b7","slug":"police-caught-two-cattle-smugglers-in-the-encounter-muzaffarnagar-news-mrt6093327110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोवंश तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोवंश तस्कर दबोचे
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से दो घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के गांव फौलादनगर के रहने वाले हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नगवा गांव के संपर्क मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो गोवंश तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नंबर की बाइक ओर दो तंमचे बरामद किए। घायल बदमाश बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव फौलादनगर के रहने वाले हैं।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दोनों गोवंश तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पैर में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार युवक गिर गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की। घायल युवक आबिद और फुरकान बागपत जनपद के फौलादनगर गांव के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ बुढ़ाना और बड़ौत में कई अपराध पंजीकृत हैं।
सीओ विनय गौतम ने बताया कि 27 सितंबर को दभेड़ी गांव के जंगल में गोकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में आबिद मौके से फरार हो गया था। यह वांछित चल रहा था। घायल बदमाशों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।