{"_id":"63eb940b7d04b3a97403a98c","slug":"police-caught-17-workers-of-hindu-organizations-released-from-kotwali-muzaffarnagar-news-c-14-1-118225-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पुलिस ने पकड़े हिंदू संगठनों के 17 कार्यकर्ता, कोतवाली से छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पुलिस ने पकड़े हिंदू संगठनों के 17 कार्यकर्ता, कोतवाली से छोड़ा
विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए के लिए होटल में जा रहे थे कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए एक होटल में जा रहे हिंदू संगठन के 17 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली से चेतावनी देकर छोड़ा। उधर, एक अन्य हिंदू संगठन ने मॉल में एक नाबालिग युगल को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।
मंगलवार की दोपहर में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नावल्टी सिनेमा के पास स्थित होटल में पहुंचे। कोई हंगामा न हो, इसलिए पुलिसकर्मी भी इस दौरान मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को कोई प्रेमी युगल नहीं मिला। सभी कार्यकर्ता कोतवाली के सामने एक होटल में जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर नोकझोंक हुई। इस पर पुलिस 17 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया।
उधर, भोपा रोड स्थित मॉल में हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को नाबालिग युगल मिल गया, जिसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों नाबालिग थे, उनके परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया।