फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police-businessmen struggling to make traffic system

यातायात व्यवस्था बनाने को जूझ रही पुलिस-व्यापारी

Sun, 29 May 2022 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Police-businessmen struggling to make traffic system
मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए किए जा रहे प्रयास के बावजूद व्यापारियों और यातायात पुलिस में सामंजस्य नहीं बन पा रहा है। कभी सड़क किनारे खींची सफेद पट्टी तो कभी बेरिकेडिंग को लेकर विवाद बन जाता है। अब गुरु तेग बहादुर मार्केट के सामने रास्ता बंद करने को लेकर तकरार सामने आई है। लंबा समय बीतने पर भी आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए दो माह पहले यातायात पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था संभालने के लिए कदम उठाया था। कई बार व्यापारियों के साथ यातायात पुलिस अधिकारियों की पुलिस लाइन व कार्यालय में बैठक हुई। व्यापारियों से सुझाव लिए गए। तब सभी ने जाम का कारण ई-रिक्शाओं को बताया था। ई-रिक्शाओं का रुट व उनके लिए व्यवस्था बनाने की मांग की गई थी। समय बीतता गया लेकिन आज तक ई-रिक्शाओं के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं बन सकी। इसके इतर, पुलिस ने व्यवस्था बनाने को कई स्थानों पर बेरिकेडिंग बना दी गई।
विज्ञापन

यह मामले बने विवादित
- व्यवस्था के नाम पर दाल मंडी तिराहे पर बेरिकेडिंग लगा दी, जिसे कई बार हटाने की मांग की जा चुकी है।
- नावल्टी चौक पर लगाई बेरिकेडिंग हटाने की भी मांग कुछ व्यापारी कर चुके है।
- एसडी मार्केट के सामने झांसी रानी से तेग बहादुर मार्केट से होकर शिव चौक जाने वाले मार्ग को यातायात पुलिस ने बंद करने की बात की तो व्यापारियों ने इसे गलत कदम बताया और सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस और व्यापारी कई बार बैठक कर चुके है। अब अधिकारियों को अंतिम निर्णय लेना चाहिए। -कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार मंडल।
जो व्यवस्था बनाई है उससे अब कहीं पर भी शहर में जाम नहीं लगता। इसके अलावा और भी सुधार किए जा रहे है। -कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed