फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police bikers team will deal with rioters

हुड़दंगियों से निपटेगी पुलिस की बाइकर्स टीम

Thu, 17 Mar 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police bikers team will deal with rioters
नगर में होली पर्व को लेकर पुलिसकर्मीयों को निर्देशित करते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सावधान... होली, शब-ए-बरात तथा जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए विशेष माइक्रो प्लान तैयार किया है। हुड़दंग और स्टंट करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बाइक सवार हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाइकर्स पुलिस टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुल्हैंडी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शब-ए-बरात और जुमे की नमाज भी है। एक साथ तीन पर्व पर कार्यक्रम आयोजन होने हैं, तो सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कसी है। होली पर होने वाले हुड़दंग को देखते हुए भी पुलिस ने सख्ती बरती है। क्योंकि यह किसी से छिपा नहीं है कि होली पर्व पर शराब पीकर युवक हंगामा, झगड़ा फसाद करते है। बाइक तेज गति से चलाकर स्टंटबाजी भी की जाती है। ऐसे में हादसे होते रहे है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने आदेश दिए है कि जो भी शराब पीकर हुड़दंग करेगा या स्टंट दिखाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। झगड़ा करने वालों के साथ भी पुलिस सख्ती से पेश आए। किसी को बख्शा न जाए। जबरदस्ती न लगाए रंग
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने चेतावनी भी दी है कि होली पर्व पर कोई भी किसी को जबरन रंग न लगाएं। यदि शिकायत मिली तो आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
-
मिश्रित आबादी-धार्मिक स्थल के पास पुलिस रहेगी तैनात
शब ए बारात तथा जुमे की नमाज व होली पर्व एक ही दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसलिए एसएसपी ने पुलिस व खुफिया को विशेष तौर पर मिश्रित आबादी, धार्मिक स्थल के आसपास भी तैनात किया है ताकि कोग भी किसी को जबरन न रंग लगाएं।
-
चौराहों पर लगेंगे बैरियर-निगरानी करेगी बाइकर्स पुलिस टीम
होली पर नगर के सभी मुख्य चौराहों और तिराहों पर पुलिस बैरियर लगाएगी ताकि कोई स्टंट न कर सकें। तेज गति से बाइक न दौड़ाई जा सकें। हुड़दगिंयों की निगरानी और कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर बाइकर्स पुलिस टीम बनाई गई है।
आठ क्यूआरटी टीम भी लगाई
बताया गया कि कहीं पर यदि कोई विवाद या फसाद होता है तो मौके पर पहुंचने के लिए आठ क्वीक रेस्पोंस टीम भी बनाई है। यह टीम नगर के मुख्य चौराहों पर तैनात रहेगी।
-
कोट...
शब-ए-बरात, जुमे की नमाज और होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंगियों से निबटने के लिए बाइकर्स पुलिस टीम बनाई है। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।

एसएसपी ने किया नगर में भ्रमण
मुजफ्फरनगर। होली पर एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस टीम के साथ नगर के बाजारों में भ्रमण किया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को शिव चौक पर एकत्र किया। इसके बाद भगत सिंह रोड, दाल मंडी, खालापार, फक्करशाह चौक, मीनाक्षी चौक व शिव चौक तक पैदल मार्च किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed