{"_id":"5adcdaee4f1c1b64098b5f20","slug":"police-beat-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर हुआ बवाल, पुलिस ने भाजपा नेता काे पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर हुआ बवाल, पुलिस ने भाजपा नेता काे पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर भाजपा नेता को पीटती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में पांचवें दिन प्रशासन ने पुलिस बल की भारी मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर में कई स्थानों भगत सिंह रोड, मीनाक्षी चौक और खालापार में दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इससे पुलिस प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। पंचमुखी में भाजपा नेता सुनील तायल ने कार्रवाई पर एतराज जताया।
बात इतनी बढ़ी कि भाजपा नेता के बेटे ने जेसीबी के चालक को थप्पड़ मार दिया। सिटी मजिस्ट्रेट और भाजपा नेता में नोकझोंक के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भाजपा नेता तायल की जमकर पिटाई कर दी। इसमें उनका हाथ भी टूट गया। उनको छुड़ाने आए भाई और भतीजे को भी पुलिस ने पीटा। कई अन्य व्यापारियों को भी पुलिस के डंडों का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को नियंत्रित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पूरे प्रदेश में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को जिले में 18 अप्रैल से चलाया जा रहा है। अभियान के पांचवें दिन रविवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह शहर कोतवाली, नई मंडी, तितावी, पुरकाजी सहित कई थानों की फोर्स और पीएसी बल लेकर शिव चौक पहुंचे। टीम ने भगत सिंह रोड से अतिक्रमण हटवाना प्रारंभ किया।
विज्ञापन
कई जगह टीम को विरोध झेलना पड़ा, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट की निशानदेही पर नगरपालिका परिषद की टीम दो जेसीबी मशीन लेकर बिना पक्षपात के अतिक्रमण हटवाती चली गई। भगत सिंह रोड पर जब ये दल पीर के पास पहुंचा, तो यहां ठीये बनाकर जूते-चप्पलों का व्यापार करने वाले दुकानदारों ने विरोध किया। पुलिस अफसरों से उलझने और कार्यवाही में बाधा डालने पर एक दुकानदार को सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पहुंचा दिया।
इस बीच कई व्यापारी खुद ही अपनी दुकानों के ऊपर लगे बोर्ड को हटवाने में जुट गए, लेकिन किसी को भी कोई मोहलत नहीं दी गई। कई लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से खुद ही बोर्ड उतारने के लिए समय मांगा, लेकिन कार्रवाई चलती रही। पंचमुखी के पास जब जैन बर्तन भंडार, अहसान एंड संस के बोर्ड तोड़ने की कार्रवाई की. तो यहां भी व्यापारी पुलिस से भिड़ गए।
हाथापाई की नौबत आई
जैन बर्तन भंडार के मालिक अजय जैन और उनके पड़ोसी दुकानदार इरफान एडवोकेट ने सिटी मजिस्ट्रेट से कुछ मोहलत मांगी थी, लेकिन पालिका टीम ने जेसीबी लगाकर उनका छज्जा बोर्ड सहित तोड़ डाला। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ इनकी तीखी बहस होने पर हाथापाई की नौबत आ गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंघल की मावा आढ़त के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया तो इनके पड़ोसी भाजपा नेता सुनील तायल के तायल बर्तन भंडार और तायल ज्वैलर्स पर भी अतिक्रमण मिला।
सिटी मजिस्ट्रेट ने जैसे ही इनकी दुकान का अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए पालिका ईओ विकास सैन को निर्देश दिए, तो भाजपा नेता सुनील तायल खुलकर विरोध में उतर आए। सुनील तायल ने पालिका की टीम को आगे चले जाने की चेतावनी दी, लेकिन जब जेसीबी चालक ने मशीन भाजपा नेता की दुकान की ओर घुमानी शुरू की, तो भाजपा नेता का पुत्र प्रिंस तायल भड़क उठा, उसने जेसीबी चालक के साथ अभद्रता कर उसे थप्पड़ मार दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने भाजपा नेता को चेतावनी दी, लेकिन वो दुकान के बाहर ही बैठ गए और हंगामा शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको हाथ पकड़कर उठाना शुरू किया, तो हाथापाई हो गई। भाजपा नेता और उनके पुत्र ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अभद्रता की, ये देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठियां फटकारते ही भीड़ तितर बितर हो गई।
खींचतान में भाजपा नेता का कुर्ता फटा
भाजपा नेता का कुर्ता भी खींचतान में फट गया और उनका पुत्र भी लहूलुहान होकर चीखने लगा। लाठियां फटकारने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने भाजपा नेता की दुकान पर किया गया अतिक्रमण हटवाया और आगे बढ़ गए। भाजपा नेता ने अपने हाथ से बहते लहू को दिखाकर हंगामा किया। उनके साथी व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा नेता सुनील तायल अपने पुत्र और अन्य लोगों के साथ शिव चौक पहुंचे और घायल अवस्था में वहां बैठ गए। शहर कोतवाली ने यहां जाम नहीं लगाने दिया। डेढ़ घंटा शिवमर्ति के सामने पड़े रहने के बाद पुलिस तायल और उनके बेटे को अस्पताल ले गई। भगत सिंह रोड पर निकलने वाली गलियों सराफा बाजार, कटहरा मोचियान, घास मंडी, पंचमुखी के कोने पर बनी दुकानों से भी अतिक्रमण हटाया गया।
इसके बाद पालिका की टीम मीनाक्षी चौक पहुंची। सिटी सेंटर के सामने, मेरठ रोड का अतिक्रमण हटाने के बाद खालापार में अभियान चलाया गया। पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। यहां भारी पुलिस और पीएसी बल को देखकर किसी की विरोध करने की हिम्मत नहीं पड़ी।
इस दौरान नगरपालिका परिषद के ईओ विकास सैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी, जेई निर्माण रामप्रसाद यादव, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, शहर कोतवाल अनिल कुमार कपरवान, एसएचओ पुरकाजी संजीव शर्मा, प्रभारी तितावी सूबे सिंह सहित नगरपालिका के दर्जनों लिपिक और सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
पालिका कर्मियों के हाथों में क्यों थे डंडे
मुजफ्फरनगर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ पालिका कर्मियों के हाथों में भी डंडे थे। जब व्यापारियों पर लाठीचार्ज हुआ तो डंडे मारने वालों में पालिका कर्मी सबसे आगे थे। व्यापारियों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि सफाई कर्मियों के हाथों में डंडे क्यों दिए गए।