फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police awaiting Ankit's transfer to jail; the accused is currently in Palwal police custody.

Muzaffarnagar News: पुलिस कर रही अंकित को जेल भेजने का इंतजार, पलवल पुलिस की कस्टडी में हैं आरोपी

Sat, 04 Jul 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police awaiting Ankit's transfer to jail; the accused is currently in Palwal police custody.
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के जिला पलवल के थाना होडल पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किए मांडी की दोना फैक्टरी के मालिक अंकित बालियान को अभी जेल नहीं भेजा है। तितावी पुलिस उसे जेल भेजने का इंतजार कर रहीं है, ताकि उसे बी वारंट पर लाकर पूछताछ कर सके ।
विज्ञापन



मांडी की दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाकर यातनाएं देते हुए काम कराया जा रहा था। पुलिस ने एक दर्जन मजदूरों को मुक्त कराया तो मामला खुल कर सामने आया था। यह फैक्टरी मांडी निवासी अंकित बालियान की थी। फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने व नेपाल निवासी मजदूर अर्जुन टोपी की गैर इरादतन हत्या का मामला भी सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस उसे 23 जून से तलाश रही थी। वह पुलिस को चकमा देकर बुधवार को हरियाणा के थाना होडल क्षेत्र में तमंचे सहित पकड़ा गया। वहां की पुलिस ने उसे कस्टडी रिमांड पर लिया है। शुक्रवार तक उसे जेल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने तितावी पुलिस को आरोपी को बी वारंट पर लाने के आदेश दिए हैं। लेकिन आरोपी के जेल न भेजे जाने के कारण पुलिस कोर्ट से बी वारंट नहीं बनवा पा रही हैं। पुलिस अब अंकित बालियान को जेल भेजने का इंतजार कर रही हैं।

----
वर्जन

हरियाणा में होडल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार मांडी निवासी अंकित बालियान को अभी कस्टडी रिमांड पर लिया हुआ है। उसे जेल नहीं भेजा है। जिस कारण तितावी पुलिस कोर्ट से आरोपी का बी वारंट नहीं बनवा पा रही हैं। पुलिस को आरोपी के जेल भेजे जाने का इंतजार है। - विश्वजीत सिंह, सीओ फुगाना

--


ये था मामला-



मांडी निवासी अंकित बालियान ने अपने फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले एक दर्जन मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था। फैक्टरी मालिक के पिता प्रदीप बालियान, सुपरवाइजर बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा व फैक्टरी में मजदूरों को लाने का काम करने वाले मांडी निवासी रबित को गिरफ्तार किया था। सभी मजदूरों को आर्थिक मदद देकर परिजनों के साथ उनके घर भेजा गया था। पुलिस को इस मामले में अंकित बालियान की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed