मोरना/जानसठ/बुढ़ाना। मोरना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह, भोपा प्रभारी अन्नू चौधरी आदि ने बताया कि कोराना महामारी से जंग लड़ रहे निर्धारित 75 पुलिसकर्मी एवं नगर पंचायत कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसमें थाना ककरौली प्रभारी मुकेश सोलंकी सहित कई पुलिस कर्मी को टीके लगाए गए।
इसके अलावा नगर पंचायत ईओ सुरजीत गौतम, संजीव शील सहित 34 कर्मचारियों को टीके लगाए गए। मौके पर डॉ. अनिल कौशिक, कुसुम लता, मुर्ती, डॉ. अजय सक्सेना, हरेंद्र, नरेंद्र आदि सहित अन्य स्वास्थ्य स्टाफ मौके पर मौजूद रहे। उधर, जानसठ थाने के सब इंस्पेक्टर अफसर अली और जानसठ थाने की महिला कांस्टेबल निशा चौधरी ने वैक्सीनेशन लगवाई। उन्होंने अपने सभी साथियों को कोविड वैक्सीनेशन कराने का संदेश दिया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार तथा डॉक्टर सुषमा शर्मा व सुपरवाइजर मिथिलेश सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा। उधर, बुढ़ाना कस्बे की सीएचसी पर आयोजित टीकाकरण के दौरान विभिन्न विभागों के 63 अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीओ फुगाना गिरजा शंकर त्रिपाठी ने टीका लगवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत ने बताया कि तीन विभागों के कुल 125 अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 63 अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना का टीका लगवाया।