{"_id":"5e9dd8968ebc3ed59205c207","slug":"police-administration-awakened-on-the-strictness-of-governance-muzaffarnagar-news-mrt4785343179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की सख्ती पर जागा पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की सख्ती पर जागा पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
शासन की सख्ती पर जागा पुलिस प्रशासन
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-2 में शासन की सख्ती के बावजूद पुलिस प्रशासन बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो सका। शनिवार को अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने भी जिले में कानून व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए पुलिस महकमे के अधिकारियों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार को एसएसपी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती के कारण सुबह नौ बजे से पहले ही लोगों की आवाजाही थम गई। एसएसपी ने कहा कि दुपहिया वाहन पर एक से अधिक और कार में दो से अधिक व्यक्तियों को सफर नहीं करने दिया जाएगा।
सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव समेत तमाम अफसर अमले के साथ सड़कों पर उतर गए। लॉकडाउन के नोडल अफसर बनाए गए एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया खुद शिवचौक पर बेवजह घूमने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान शहर के सभी चौराहों व मुख्यमार्गों पर घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ की गई। उनकी सड़क पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जो बेवजह घूमता मिला, उसके खिलाफ धारा-188 के तहत कार्रवाई की गई। लॉकडाउन के 27वें दिन वास्तव में लोगों को लॉकडाउन की गंभीरता का अहसास हुआ।
51 लोगों के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-2 की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाते हुए 51 लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत दस मुकदमे दर्ज किए। वहीं, 568 वाहनों के चालान काटते हुए इन वाहन चालकों से 1.34 लाख 600 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। इसके अलावा, 19 वाहनों को सीज भी किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुपहिया वाहन पर एक से अधिक और कार में दो से अधिक व्यक्तियों को सफर नहीं करने दिया जाएगा। यदि दस बजे के बाद कोई व्यक्ति पैदल घूमता भी मिला, तो उसके खिलाफ भी धारा-188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।