फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police accused of saving accused of cow slaughter

पुलिस पर गोकशी के आरोपियों को बचाने का आरोप

Wed, 16 Oct 2019 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Police accused of saving accused of cow slaughter
जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गोकशी के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से मिलकर रोष प्रकट किया। एसडीएम ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व क्षेत्र में गोकशी करने वालों पर रासुका की कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस द्वारा कस्बे के मोहल्ला बुधबाजार में एक घर में छापा मारकर गोकशी कर रहे एक युवक को गोमांस व एक जिंदा गोवंश सहित पकड़ा था जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। मौके से गोकशी करने वाले उपकरण भी बरामद किए थे। पुलिस ने गुलजार पुत्र इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ने पूछताछ में फरार होने वालों के नाम कस्बा निवासी शहजाद पुत्र बशीर, इदरीश पुत्र सफी कुरैशी को बताए थे। आरोप है कि पकड़े गए आरोपी ने सात व्यक्तियों के नाम पुलिस को बताए थे, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ धनंजय कुशवाह से मिलकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अनुज मलिक से मिलकर पुलिस द्वारा गोकशी के आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर रोष जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस गोकशी के आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। कस्बे के कई मोहल्लों में गोकशी हो रही है, जिससे कस्बे का माहौल खराब हो सकता है। एसडीएम ने गोकशी करने वाले व्यक्तियों पर रासुका लगाने व मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में विधायक के पुत्र प्रभात सैनी, जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक, ब्रिजेश रस्तोगी, सुरेंद्र बंसल, महेश चंद शर्मा, रितुराज गुर्जर, सुभाष चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed