{"_id":"5e56c1ba8ebc3ef3a2549831","slug":"poison-descending-in-the-body-with-breath-muzaffarnagar-news-mrt4710111116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस के साथ शरीर में उतर रहा जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस के साथ शरीर में उतर रहा जहर
विज्ञापन
नगर में बढते प्रदूषण के चलते मास्क लगाकर जाते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। वैश्विक वायु गुणवत्ता सूचकांक 2019 में मुजफ्फरनगर भारत के 21 सबसे प्रदूषित शहरों में नौवें स्थान पर रहा। लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं और जिम्मेदार अधिकारी व संस्थाएं बेपरवाह नजर आ रही हैं। लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण के सामने अफसरों के सभी दावे फेल हो रहे हैं।
प्रदूषण को लेकर 2019 में तो जिले की स्थिति बेहद खराब रही है। दिवाली के मौके पर तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तक पहुंच गया था। इसके बाद प्रदूषण को कम करने के लिए शहर में पानी का छिड़काव करने के साथ औद्योगिक इकाइयों पर भी कार्रवाई के दावे किए गए, लेकिन इसका भी ज्यादा असर नहीं दिखा। बीते दिनों हुई बारिश के बावजूद इन दिनों भी जनपद में एक्यूआई 250 तक पहुंच रहा है। यह भी वायु प्रदूषण का खराब स्तर है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्य केवल विभागों और संस्थाओं को नोटिस जारी करना मात्र रह गया है। इससे आगे कार्रवाई नहीं बढ़ती है। बढ़ते प्रदूषण के कारकों को पर लगाम नहीं लगने से स्थिति बिगड़ती जा रही है।
----------
फेफड़ों को कमजोर कर रहा प्रदूषण
वायु प्रदूषण का असर हर व्यक्ति पर पड़ता है। सांस के साथ धूल और धुएं के बारीक कण शरीर में जाते हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीके जौहरी बताते हैं कि हवा में शामिल प्रदूषक तत्वों से फेफड़ों और दिल पर असर पड़ता है। श्वसन तंत्र बुरी तरह प्रभावित होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से व्यक्ति कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
-----------
औद्योगिक इकाइयों से निकल रहा जहरीला धुआं
जिले में वायु प्रदूषण बढ़ने से सबसे प्रमुख कारण यहां पर औद्योगिक इकाइयों का अधिक होना है। जनपद में करीब 32 पेपर मिल्स, 50 से ज्यादा लोहा फैक्टरी और आठ शुगर मिलें हैं। इसके अतिरिक्त केमिकल फैक्टरियां और करीब तीन हजार कोल्हू संचालित हैं।
---------
प्रदूषण रोकथाम के लिए इंतजाम रहे नाकाफी
जिले में प्रदूषण पर रोकथाम के लिए इंतजाम नाकाफी हैं। जहां-तहां कूड़ा जलाया जा रहा है। निर्माण कार्य खुले में होते हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं जिससे वातावरण में धूल उड़ती रहती है। इंडस्ट्रीज में बायो मॉस जलाया जा रहा है। जिले में बड़े पैमाने पर पुराने वाहनों का संचालन हो रहा है, जो वायु प्रदूषण को बढ़ा रहा है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नगर पालिका, एमडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एआरटीओ समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिवाली के मौके पर सभी विभागों ने मिलकर अभियान चलाए लेकिन कुछ दिन बाद सब कुछ ठंडा हो गया।
---------
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का मानक
एक्यूआई मानक
0-50 अच्छा
50-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
300-400 बहुत खराब
400 से ज्यादा गंभीर
--
इन्होंने कहा...
इन दिनों एक्यूआई ज्यादा खराब नहीं है। शहरी क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं। इसे रोकने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी है। इन विभाग को पत्र भेजकर निर्देश भी जारी किए जाते हैं। बोर्ड भी अपने स्तर से कार्रवाई करता है। - डीसी पांडेय, सहायक वैज्ञानिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।