{"_id":"62d4596f6d0353692f69926d","slug":"pm-to-encourage-divya-kakran-before-going-to-commonwealth-muzaffarnagar-news-mrt597412462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ में जाने से पहले दिव्या काकरान का हौसला बढ़ाएंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ में जाने से पहले दिव्या काकरान का हौसला बढ़ाएंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
दिव्या काकरान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- 20 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे करेंगे दिव्या से बातचीत
- पीएम से बातचीत को लेकर पहलवान दिव्या काकरान उत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में रवानगी से पहले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान से पीएम 20 जुलाई को बातचीत करेंगे।
कॉमनवेल्थ खेलों के 68 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या काकरान देश का प्रतिनिधित्व करेगी। काकरान ने बताया कि कॉमनवेल्थ में शामिल होने जा रहे पहलवानों से प्रधानमंत्री 20 जुलाई को बातचीत करेंगे। उन्हें जानकारी दी गई कि सुबह 10 बजे पीएम वर्चुअल तरीके से खिलाड़ियों से जुड़ेंगे। इससे पहले भी दिव्या साल 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीत चुकी है। राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आरंभ होने जा रहे हैं। दिव्या ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को पदक दिलाकर गौरवान्वित किया है। शानदार खेल की बदौलत ही दिव्या का चयन राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हुआ है।