{"_id":"578bcee44f1c1bbb26c4b6b6","slug":"pm-s-rally-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की रैली में चंदन की ‘अग्निपरीक्षा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की रैली में चंदन की ‘अग्निपरीक्षा’
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के रैलीस्थल पर हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नसीरपुर प्रेरणा स्थल पर 19 जुलाई को होने वाली रैली से पूर्व उपमुख्यमंत्री नारायण सिंह के पौत्र चंदन चौहान की प्रतिष्ठा जुड़ गई है। पिता पूर्व सांसद संजय चौहान के निधन के बाद चंदन चौहान की यह पहली राजनीतिक रैली है। इसीलिए चौहान परिवार ने इस कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। उनके पुराने वफादार लोग भी उनके साथ जुट गए हैं।
माना जा रहा है कि यह रैली चंदन का राजनीतिक भविष्य तय करेगी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और नारायण सिंह के परिवार का पुराना नाता रहा है। नारायण सिंह जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री थे तब मुलायम सिंह यादव प्रदेश के सहकारिता मंत्री थे। नारायण सिंह के पुत्र संजय चौहान लंबे समय तक मुलायम सिंह यादव के साथ सपा में रहे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिनों लखनऊ में चंदन चौहान को पार्टी में शामिल करते हुए कहा था कि वह उन्हें अपनी टीम में शामिल करेंगे। चंदन चौहान ने मीरापुर से टिकट मांगा था, लेकिन इसी बीच इलियास कुरैशी को टिकट घोषित कर दिया गया। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने चंदन चौहान के कहने पर रैली का समय दे दिया।
विज्ञापन
सीएम की सहमति से सपा के कई बड़े नेता भी हैरत में हैं। अखिलेश यादव पश्चिम यूपी में रैली की शुरुआत भी मुजफ्फरनगर से ही कर रहे हैं। चुनाव नजदीक हैं। इसलिए उम्मीद यह भी है कि सीएम जिले की जनता को कुछ सौगात भी दें। अब देखना यह है कि रैैली चंदन चौहान के लिए कितनी सार्थक सिद्ध होती है।