फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pledge to protect Ganga-Yamuna

शुकतीर्थ से शुरू होगी गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा।

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect Ganga-Yamuna
शुकतीर्थ में गंगा यात्रा की जानकारी देते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
गंगा-यमुना के संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा समिति, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के संयोजन में 25 फरवरी से 21 दिवसीय गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा शुरू होगी । करीब आठ सौ किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन 17 मार्च को होगा। इसमें 311 किलोमीटर गंगा और 481 किलोमीटर यमुना यात्रा का मार्ग रहेगा। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को शुक्रताल में भूमि पूजन कर प्रकृति और गंगा और यमुना के संरक्षण का संकल्प लोगों को दिलाया गया।

गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में गंगा यात्रा का शुभारंभ 25 फरवरी को शुक्रताल से होगा। शुक्रताल से प्रारंभ होकर गंगा यात्रा बिजनौर बैराज, विदुर कुटी, हस्तिनापुर, मखदूमपुर, खरकाली, ब्रजघाट, बहादुरगढ़, अनूपशहर होते हुए नरौरा पहुंचेगी। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का दूसरा चरण सहारनपुर के बेहट से शुरू होगा और यह यात्रा हथिनीकुंड बैराज, शामली, बागपत गौतमबुद्धनगर , खुर्जा होते हुए 17 मार्च को नरौरा पहुंचकर संपन्न होगी। दोनों यात्राओं के मार्ग में आने वाले प्रमुख स्थानों पर पौधरोपण करने के साथ ही गंगा - यमुना को स्वच्छ रखने के लिए आम लोगों को संकल्प दिलाने को संकल्प सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही गंगा - यमुना के प्रमुख घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें योगदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। गंगा - यमुना के प्रति श्रद्धा का भाव जागृत करने के लिए यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर शाम के समय गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा । यमुना को गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी माना जाता है । इस अवसर पर यात्रा के संयोजक पीके गुरुजी, सह - संयोजक बिजेंद्र शर्मा, आयोजन समिति के प्रमुख डॉक्टर संजय गुप्ता , संचालन समिति के प्रमुख मयंक अग्रवाल, धार्मिक संस्था प्रमुख आचार्य ब्रजकिशोर तिवारी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक राकेश जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में चेयरमैन विनोद शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed