{"_id":"5898bdde4f1c1b9052378ab6","slug":"please-vote-not-cancel-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करिए, वेतन नहीं काटेंगे कारखाना स्वामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करिए, वेतन नहीं काटेंगे कारखाना स्वामी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान दिन के फैक्ट्री और कारखाना कर्मचारियों, कारीगरों का अवकाश रहेगा। इस रोज कर्मचारियों से कार्य नहीं लिया जाएगा। साथ ही संस्था स्वामी कर्मचारियों का वेतन नहीं काट सकेंगे। चुनाव आयोग ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी से कारखाना स्वामियों को इस संबंध में पत्र भेजने को कहा गया है।
सूबे के 15 जिलों में पहले चरण में मतदान होगा। 11 फरवरी को 73 सीटों के लिए मतदाता वोट करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर प्रशासन, पुलिस महकमा युद्धस्तर पर तैयारियों को निपटाने में जुटा हुआ है। आयोग भी लगातार निर्देश जारी कर रहा है। चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया है।
जिसमें कहा गया है कि जहां-जहां जिस तिथि में मतदान रहेगा। वहां फैक्ट्रियों, कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अवकाश देना होगा। इस दिन का कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाएगा। प्रशासन को चुनाव आयोग ने इस बाबत सभी फैक्ट्रियों, कारखानों को पत्र भेजने को कहा है।