फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players showed stamina in sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 24 Aug 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in sports competition
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज पचैंडा के खेल मैदान पर विकास खंड सदर की ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल और भारोत्तोलन के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह, प्रबंधक अजय रायल, सदस्य संजीव कुमार, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी ब्रजपाल सिंह और जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विशाल कुमार ने प्रतियोगिता का उद्धाटन किया।
विज्ञापन

भारोत्तोलन के 55 केजी में रोहित ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय, 61केजी में सचिन ने प्रथम, आयान ने द्वितीय, 67 केजी में तनुज कश्यप ने प्रथम, ललित ने द्वितीय, 73 केजी में उदित चौधरी ने प्रथम, दिवाकर ने द्वितीय, 81 केजी में सार्थक ने प्रथम, हितेंद्र पाहीवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के 50 केजी में वंशिका ने प्रथम, जोया ने द्वितीय, 53 केजी में आरोही ने प्रथम, अवंतिका ने द्वितीय, 55 केजी में मीनाक्षी, 57 केजी में रिया और 59 केजी में अवंतिका ने प्रथम और सुथनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विशाल, 200 मीटर में विशाल, 400 मीटर में अनुज, 800 मीटर में अक्षय, 1500 मीटर में हर्ष और 3000 मीटर में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर में आयशा परवीन और 400 मीटर में वैष्णवी त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में पूजा वर्मा प्रथम और आसमा द्वितीय स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी डॉ. नेहा शर्मा, प्रबंधक अजय रायल, अध्यक्ष ब्रह्म सिंह, संजीव कुमार, ब्रजपाल सिंह और युद्धिष्ठर सिंह ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंकित आर्य, पूजा, अंवतिका, मोनिका, आसमा, प्रशांत तोमर, कपिल और सचिन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed