{"_id":"5ffb3b8c8ebc3e33f6108cea","slug":"plaster-dropped-from-the-linters-of-meghakhedi-hospital-muzaffarnagar-news-mrt5198778159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघाखेड़ी अस्पताल के लिंटर से प्लास्टर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघाखेड़ी अस्पताल के लिंटर से प्लास्टर गिरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के शुभारंभ के दौरान मेधाखेउ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से प्लास्टर गिरने से डॉक्टरों में अफरातफरी मच गई। बाद में मेले का आयोजन पीएचसी परिसर में खुले में किया गया।
रविवार को जनपद में स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले आयोजित किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेघाखेड़ी का भवन जर्जर अवस्था में है। रविवार को आरोग्य मेले के लिए चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी वहां पर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और सेवा देने के लिए मौजूद थे। शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अंदर कमरे में जब चिकित्सक शिविर के लिए तैयार थे, तो इसी बीच कमरे का जर्जर लिंटर से प्लास्टर गिरने लगा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। डॉक्टरों के साथ ही चिकित्सा कर्मी भी बाहर निकल गए। इसके बाद किसी की अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। शीतलहर के बीच ही स्वास्थ्य मेला लगा कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उधर, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मेघाखेड़ी का अस्पताल पुराना हो गया है। पत्र भेज कर जर्जर भवन में नहीं बैठने के आदेश सभी को दिए गए है। उन्हें लिंटर से प्लास्टर गिरने की जानकारी किसी ने नहीं दी, फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।