फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plantation done on the land of forest department

वन विभाग की भूमि पर किया पौधरोपण

Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Plantation done on the land of forest department
वन विभाग की भूमि पर किया पौधरोपण
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव बिहारगढ़ स्थित पीर खुशहाल की प्रशासन द्वारा ध्वस्त की गई चिल्लागाह पर वन विभाग की भूमि में बुधवार को परमधाम के अनुयायियों ने वृहद पौधरोपण किया। गुरु चंद्रमोहन के जन्मदिन पर उनके अनुयायियों ने यहां 5100 पौधे लगाकर महावीर वाटिका की स्थापना की।
भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ स्थित वन विभाग की सैकड़ों एकड़ भूमि पर पीर खुशहाल ने चिल्लागाह की स्थापना की हुई थी। पीर खुशहाल की मौत के बाद प्रशासन ने गत वर्ष चिल्लागाह को खाली कराकर इसे पूरी तरह ध्वस्त कर जमीन फिर से वन विभाग को सौंप दी थी। बुधवार को परमधाम अधिष्ठाता गुरु चंद्रमोहन के जन्मदिन के अवसर पर उनके अनुयायियों ने चिल्लागाह की वन विभाग की भूमि में वृहद स्तर पर पौधरोपण कर 5100 पौधे रोपित किए। इस दौरान परमधाम अनुयायियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से फोन पर वार्ता कर इस भूमि का नामकरण महावीर वाटिका के रूप में कर दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने फोन पर ही परमधाम अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए एक व्यक्ति ने वन विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर यहां आलीशान कोठियों का निर्माण कर चिल्लागाह की स्थापना कर दी थी।
विज्ञापन

भाजपा शासन ने भारतीय संस्कृति की परंपरा को जीवित रखते हुए इस स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया था, जिसका नामकरण महावीर वाटिका के नाम से किया गया है। इस दौरान मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार द्वारा वर्षा जल संचयन के लिए तालाबों की सफाई कराई जा रही है। वहीं, प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाकर हरियाली की ओर भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. विवेक बालियान, अमित राठी, सत्यप्रकाश रेशु, डीएफओ सूरज कुमार, मनोज पांचाल, नीरज रायल शास्त्री, धीरज कुमार, रमन सिंह, पप्पन, अमित कुमार, यशवीर, अरूण पाल, रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर और वन दरोगा सतेंद्र आदि ने पौधरोपण में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed