{"_id":"57d5b4274f1c1b1142317586","slug":"placing-a-ban-on-the-phone-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कर्मचारियों के फोन रखने पर प्रतिबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कर्मचारियों के फोन रखने पर प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
जेल में माेबाइल
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी कारागार ने जेल के भीतर कर्मचारियों के प्राइवेट फोन रखने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जेल में इस्तेमाल के लिए सिर्फ तीन सीयूजी फोन रखे जाएंगे। जेल अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को आईजी के आदेश से अवगत करा दिया है। कर्मचारियों ने अपने निजी फोन उठा कर रख दिए हैं। हालांकि जैमर चलने के कारण पहले से ही फोन सही नहीं चल पा रहे थे।
जेल कर्मचारियों के फोन कारागार के भीतर रखने पर आईजी कारागार ने पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। आईजी कारागार जीएल मीणा ने जेल अधीक्षक को आदेश किए हैं कि ड्यूटी के दौरान कारागार के भीतर कोई भी कर्मचारी फोन नहीं रखेगा। यदि किसी कर्मचारी के फोन रखने का पता चला तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कारागार में तीन सीयूजी नंबर हैं, अब इन्हीं से काम चलाया जाएगा। हालांकि जैमर चलने से सभी ने अपने फोन पहले से ही उठाकर रख रखे हैं। जैमर के कारण जेल में फोन चल नहीं पाते हैं।