फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Place-flower flower-on-the-spot

पथ्ासंचलन पर हुई जगह-जगह पुष्पवर्षा

Mon, 19 Mar 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Mon, 19 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Place-flower flower-on-the-spot
Tracheostomy - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के दौरान शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। पूर्ण गणवेश में एक साथ हजारों संघ कार्यकर्ताओं ने पथसंचलन में भाग लिया। इस दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष प्रतिपदा उत्सव पथ संचलन के साथ मनाया। जीसी पब्लिक स्कूल और एसडी इंटर कॉलेज पर संघ कार्यकर्ता एकत्र हुए।
विज्ञापन


सर्व प्रथम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर संघ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रणाम किया गया। नववर्ष और डॉ हेडगेवार का जन्मदिवस एक साथ मनाया गया। जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ साहब जन्मजात राष्ट्र भक्त थे। हिंदू समाज को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की।
विज्ञापन


संघ का कार्य आज दुनिया के 154 देशों में चल रहा है। जिला कार्यवाह सेवादास ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा उत्सव का विशेष महत्व है। आज ही के दिन ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की रचना की गई। भारतीय नव वर्ष इसी दिन प्रारंभ होता है। जीसी पब्लिक स्कूल से शुरू हुआ पथ संचलन मंडी क्षेत्र के मार्गों से होकर गुजरा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वयं सेवकों पर फूलों की वर्षा हुई। एसडी इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुआ पथ संचलन नगर के मार्गों से निकला। शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा हुई। इस अवसर पर रविंद्र गौड़, अनिल धमीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, कृष्ण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंसूरपुर में नवसंवत्सर के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल विद्या मंदिर घासीपुरा, मंसूरपुर एकत्र हुए और विभिन्न मार्गों से होते हुए पथ संचलन किया। इस अवसर पर रमेश कुमार, संजीव कुमार, मन्नू यादव, प्रवेश गर्ग, मनोज राठी, धर्मपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, नंदकिशोर, शेखर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed