फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pistol supplier arrested, partner absconded

पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pistol supplier arrested, partner absconded
पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, साथी हुआ फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर कट पचेंडा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पिस्टल सप्लायर गौरव को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी से दो पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया गया है।

नई मंडी पुलिस ने गश्त के दौरान पचेंडा रोड स्थित नसीरपुर कट के पास संदिग्ध बाइक पर हाईवे की तरफ से आते दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। नई मंडी इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम को देख एक बदमाश चलती बाइक से कूदकर फरार हो गया, जबकि बाइक चला रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर युवक के पास से दो देशी पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया। उसके पास से मिली बाइक भी संदिग्ध पाई गई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड के जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट के गांव शेरी का रहने वाला गौरव है, जो फिलहाल मोरना में रह रहा है। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह असलहा सप्लाई का काम करता है और बरामद पिस्टल व तमंचा जनपद में सप्लाई करने आया था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed