फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pink XI won the match, Bhuvnesh was the man of the match.

Muzaffarnagar News: पिंक इलेवन ने जीता मुकाबला, भुवनेश रहा मैन ऑफ द मैच

Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pink XI won the match, Bhuvnesh was the man of the match.
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच में शॉट लगाते ​खिलाडी। स्रोत- ​खिलाडी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में दूसरे दिन पिंक इलेवन ने जीत दर्ज की। ग्रीन इलेवन को 109 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। अर्ध शतक लगाने वाला भुवनेश मैन ऑफ द मैच रहा।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पिंक टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रनों बनाए। जिसमे कप्तान भुवनेश ने 52 गेंदों पर 51 रन बनाए। ग्रीन टीम के प्रीत को 17 रन पर 2 विकेट, जबकि शिवांश को 21 रनों पर एक विकेट मिला।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ग्रीन की बल्लेबाजी पिंक टीम की गेंदबाजी के सामने मात्र 80 रनों पर ढेर हो गई। पिंक ने यह मैच 109 रनों के अंतर से जीता। सर्वाधिक 43 का योगदान अभिनव ने दिया। उन्होंने 55 गेंद खेली। औरव और युवराज 8-8 रन और और शुभ 6 रन बना सके। उज्ज्वल ने 9 और अक्षित ने 15 रन देकर 2 विकेट झटके। मैच के अंपायर अरशद व रवि कौशिक और स्कोरर पलक शर्मा रहीं। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि रविवार को टीम पिंक और टीम रेड के बीच मुकाबला होगा। इस मौके पर निदेशक संजय शर्मा, योगेंद्र मलिक, कुशल पाल सिंह, रोहन त्यागी, गौरव अरोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed