{"_id":"60bbbcb68ebc3ef43b70529d","slug":"pink-booths-will-be-built-for-vaccination-of-girls-and-women-muzaffarnagar-news-mrt541445595","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों और महिलाओं के टीकाकरण को पिंक बूथ बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों और महिलाओं के टीकाकरण को पिंक बूथ बनें
विज्ञापन
युवतियों और महिलाओं के टीकाकरण के लिए पिंक बूथ बनेंगे
मुजफ्फरनगर। महिलाओं और युवतियों के टीकाकरण के लिए अब अलग से पिंक बूथ बनेंगे। जिला महिला चिकित्सालय और खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जहां पर सोमवार से बूथों पर 18 से 44 आयु वर्ग की महिलाएं व युवतियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि दोनों बूथों पर सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण होगा तथा टीकाकरण करने वाली टीम में भी समस्त महिलाएं होंगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से 18 पार आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए कोविड टीकाकरण के लिए केंद्रों की संख्या एवं लाभार्थियों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब सोमवार से शनिवार तक 23 स्थानों पर टीकाकरण होगा, जिसमें प्रतिदिन 3000 लोग टीकाकरण से लाभान्वित हो सकेंगे। 18 से 44 आयु वर्ग के ऐसे लाभार्थी जो कोवैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उनके लिए भी चार केंद्र आयुष विभाग जिला चिकित्सालय, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाषनगर को बनाया गया है। एमजी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड व एसडी पब्लिक स्कूल निकट रोडवेज बस स्टैंड को अभिभावक स्पेशल टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
5571 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5571 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग में 1062 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन कराया है। 45 वर्ष से अधिक आयु के 5571 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 5406 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 165 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।