फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pillars of hope planted in the fields, now waiting for Sharda

Muzaffarnagar News: खेतों में लगा दिए उम्मीदों के पिलर, अब शारदा का इंतजार

Wed, 09 Aug 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pillars of hope planted in the fields, now waiting for Sharda
मुजफ्फरनगर :: शारदा यमुना राजस्थान साबरमती लिंक परियोजना के लिए सिगंलपुर के जंगल में किसान के ख
शारदा यमुना राजस्थान साबरमती लिंक परियोजना
विज्ञापन

- पहले चरण के लिए ड्रोन सर्वे का कार्य हुआ पूरा, किसानों के बीच हलचल

- अतिरिक्त पानी को नहर में लाया जाएगा, बिजली परियोजना चलेगी





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। बहुप्रतीक्षित शारदा यमुना राजस्थान साबरमती लिंक परियोजना के पहले चरण का ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है। जिले के पुरकाजी, चरथावल और बघरा ब्लॉक के गांवों से होते हुए नहर वाया कैराना से होकर हरियाणा में प्रवेश करेगी। खेतों में पिलर लगा दिए गए हैं, जिससे किसान उत्साहित दिख रहे हैं। ग्रामीण कहते हैं कि क्षेत्र के विकास में परियोजना मील का पत्थर साबित हो सकती है।
1835 किमी लंबी परियोजना नेपाल की सीमा से गुजरात तक जाएगा। पानी को सिंचाई में प्रयोग करने के अलावा नहर पर जगह-जगह बिजली बनाने की योजना भी है। ड्रोन सर्वे के पिलर लगने का असर यह हुआ कि तीनों ब्लॉक में जमीन के दाम बढ़ने लगे हैं। हैबतपुर के प्रधान प्रिंस सिंघल कहते है कि गांव के बाहरी छोर पर जंगलों में ड्रोन सर्वे हुआ है। मगर, लोगों ने जमीन के भाव बढ़ाने शुरू कर दिए है। पूरे क्षेत्र में नहर की चर्चा है। यदि नहर इधर से गुजरी तो अच्छा मुआवजा मिलने की उम्मीद है। दूसरे चरण का ड्रोन सर्वे कैराना से गुजरात तक किया जाएगा।
विज्ञापन




इन गांव में लगाए गए हैं पिलर

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय जल अभिकरण जल शक्ति विभाग की ओर से देश की नदियों को जोड़ने की अहम योजना पर कार्य चल रहा है। जिले के पुरकाजी के तुगलपुर कम्हेड़ा, चरथावल के कछौली, सैदनंगला, सिंगलपुर और हैबतपुर, बघरा ब्लॉक के बुड़ीना खुर्द, अमीरनगर, नसीरपुर धनसैनी, धौलरी, बुड़ीना कलां में पत्थर के पिलर लगाकर लाल रंग से चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








वरदान साबित होगी योजना

नसीरपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर कंवरपाल सिंह ने बताया उनके खेत में ड्रोन सर्वे के बाद पिलर लगाए है। योजना यदि धरातल पर उतरी तो आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी।




दधेडू कलां में लगाए पत्थर

दधेडू कलां के प्रधान शहजाद का कहना है कि सैद नंगला मार्ग पर उनका 30 बीघा का जंगल है। उनके खेत में पिलर लगाए गए है। अगर यहां से नहर निकाली गई तो क्षेत्र का विकास होगा।




पानी का जल स्तर होगा ऊंचा

कछौली निवासी चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर बताते है कि उनके गांव की जमीन में ड्रोन सर्वे हो चुका है। कई किसानों ने उन्हें खेतों में पिलर लगने की बात बताई है। क्षेत्र का जलस्तर ऊंचा होगा।





खेत में टीम लगा गई पिलर

तितावी क्षेत्र के बुड़ीना खुर्द के ग्राम प्रधान अब्दुल शमी ने बताया कि टीम ने उनके खेत में पिलर लगाए हैं। नहर निकाले जाने की सूचना मिली है। अगर ऐसा होता है तो इस पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।






नसीरपुर गांव पहुंची थी टीम

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने बताया उनके पास सर्वे टीम आई थी। टीम का कहना था कि 600 मीटर चौड़ाई में जमीन अधिग्रहण होगा। इसके अलावा करीब 400 मीटर की चौड़ाई में पानी चलेगा। शेष जमीन में पक्की पटरी बनाई जाएगी। नहर भी पक्की रहेगी।



इन राज्यों से गुजरेगी शारदा नहर

नेपाल की सीमा से शारदा नहर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed