{"_id":"60c3a6578ebc3e380705fa45","slug":"pillars-broken-in-storm-heavy-damage-to-mango-crop-muzaffarnagar-news-mrt54231272","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटे खंभे, आम की फसल को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटे खंभे, आम की फसल को भारी नुकसान
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा और देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात आंधी से आम के बागों में भारी नुकसान हुआ। पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। खंभे और तार टूट गए जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 11 बजे से ठप हुई विद्युत आपूर्ति शुक्रवार शाम ही चालू हो सकी। विद्युत निगम के एसडीओ ध्रुवचंद ने बताया कि जौला बिजलीघर से संबंधित कई लाइनों पर खंभे और तार टूटने से लाखों का नुकसान हुआ है।
बागपत जनपद के गांव भड़ल निवासी मोहित व अर्जुन देर रात कार से मुजफ्फरनगर से अपने गांव भड़ल जा रहे थे। भैसाना गांव के पास आंधी आने से उनकी कार पलटकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जिससे मोहित और अर्जुन घायल हो गए। बाद में सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अपने साथ ले गए।
उधर शाहपुर कस्बे व क्षेत्र में आंधी बागों में आम की तैयार हो चुकी फसल गिरने से बागवानों को भारी नुकसान है। इसके अलावा, क्षेत्र में कई पेड़ टूट गए और सड़क किनारे लगे होर्डिंग व दुकानों के बोर्ड भी उखड़कर उड़ गए। शुक्रवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नही हो पाई थी।