फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pigeon was sacrificed in the temple to have a child

मंदिर में कबूतर की बलि: संतान की चाह में की तंत्र क्रिया, भगवान की मूर्तियों पर लगाया खून का तिलक, चार अरेस्ट

Sat, 08 Jun 2024 03:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2024 03:56 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में कबूतर की बलि देने के मामले में तांत्रिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संतान की प्राप्ति के लिए मंदिर में तंत्र क्रिया कर कबूतर की बलि दी गई थी।

विज्ञापन
Pigeon was sacrificed in the temple to have a child
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर में एक परिवार में संतान प्राप्ति के लिए मंदिर में तंत्र क्रिया कर कबूतर की बलि दी गई थी। इसके बाद मूर्तियों पर खून का तिलक किया गया था। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले तांत्रिक ऋषिपाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने जानकारी दी कि 30 मई को रोनी हरजीपुर निवासी मुकेश ने तहरीर देकर बताया था कि गांव के भमेला रोड पर प्राचीन शिव मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमा वाले मंदिर का शीशा टूटा हुआ है। मंदिर के फर्श और आस-पास खून की बूंदें पड़ी थीं। इस मामले में गांव निवासी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार तांत्रिक ऋषिपाल ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र का काम करता है। कई लोगों का इलाज तंत्र-मंत्र से किया है। गांव के रहने वाले इंद्रपाल की शादी को 25 वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं हुई। गांव के ही सुभाष के माध्यम से वह उसके पास आया, तो उसने इंद्रपाल को संतान प्राप्ति के लिए उपाय बताए। इंद्रपाल ने गांव के ही सुभाष और मनीष उर्फ मोनू की मदद से जंगल से एक कबूतर पकड़ा और भमेला रोड पर बाबा दीवान नाथ समाधि प्राचीन मंदिर में कबूतर की बलि देकर उसके खून के छींटे मंदिर में चढ़ाए गए ताकि इंद्रपाल को संतान की प्राप्ति हो सके।

एसपी सिटी ने बताया कि तांत्रिक ऋषिपाल ने कहा था कि यदि उड़ते हुए कबूतर को पकड़ कर उसकी मंदिर में बलि दी जाए और छींटें चढ़ाए जाएं तो संतान प्राप्ति होगी। इसके बाद मंदिर में कबूतर की बलि दी गई। एसपी सिटी ने बताया कि ग्रामीणों से भी इस बारे में बातचीत की गई है। उनका कहना था कि सभी को बलि देने का पहले से ही शक था। ऋषिपाल ऐसे काम करता रहता था।

यह भी पढ़ें: बेटियों के सामने मर्डर: अरशद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल, खौफनाक था सीन

विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने कबूतर को मारा है। आरोपी गेट तोड़कर मंदिर में घुसे थे। इसलिए मुकदमे में धाराओं को बढ़ाया जाएगा। मौके से मिले सबूतों को भी प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed