{"_id":"5e10dc818ebc3e88163390cc","slug":"pickup-vehicle-running-after-getting-hit-meat-recovered-khatauli-news-mrt4621302108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप गाड़ी को भागते पकड़ी, गाड़ी से मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप गाड़ी को भागते पकड़ी, गाड़ी से मांस बरामद
विज्ञापन
जानसठ। गांव गढ़ी के पास बाइक को टक्कर मारकर भाग रही पिकप गाड़ी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। चेकिंग में पुलिस को मांस रखा मिला। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मांस के सेंपल जांच के लिए भिजवाए हैं।
शनिवार सुबह मोहल्ला जन्नताबाद निवासी मुजाकिक और हुसैनपुरा निवासी उजैफ बाइक सेा गांव गढ़ी जा रहे थे। उसी दौरान एक पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार कर दी। चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। बाइक सवारों के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया तो चालक गांव भलेड़ी के पास गाड़ी छोडकर फरार हो गया। ग्रामीणों को गाड़ी से खून टपकने पर शक हुआ, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी में पीछे ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो गाड़ी के अंदर काफी मात्रा में मांस भरा हुआ। गोमांस होने की आशंका जताते हुए गांव सादपुर प्रधान विपिन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सतीश खटीक, महेश चंद शर्मा, नरेश तंवर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में गोमांस होने को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने पशु चिकित्सा अधिकारी डीपी सिंह को मौके पर बुलाकर मांस की जांच कराई। चिकित्सक ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।