{"_id":"647f1926c8a65e87900da356","slug":"pickup-driver-killed-two-injured-in-collision-with-canter-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1332-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैंटर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैंटर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के गांव थीथकी का रहने वाला था चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर बढ़ेडी कट के पास अनियंत्रित कैंटर ने आगे चल रहे पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
मंगलवार को पिकअप गाड़ी हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। बढ़ेडी कट के निकट सीएनजी खत्म हो गई। पिकअप सवार सहारनपुर के देवबंद के थीथकी निवासी गुल मोहम्मद, मोइन, सरवट निवासी चालक नौशाद पिकअप को पीछे से धकेलकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेजगति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक कैंटर की चपेट में आने से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद नौशाद ने दम तोड़ दिया। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।