फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Photo weighing system at centers pleasing to farmers

किसानों को लुभा रहीं केंद्रों पर फोटोयुक्त तौल प्रणाली

Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Photo weighing system at centers pleasing to farmers
बिरालसी में देवबंद केंद्र पर फोटो के लिए खड़ी गन्ने की बोगी और किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों को लुभा रहीं केंद्रों पर फोटोयुक्त तौल प्रणाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। देवबंद शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ने की भरी और खाली बोगी के फोटो लेने की प्रणाली क्षेत्र के किसानों को लुभा रही है। इस व्यवस्था से किसानों को बिचौलियों के चुंगल से मुक्ति मिलेगी। गन्ना सेंटरों पर लिपिक और प्रभावी किसान फालतू (एडवांस) गन्ना तौल का खेल नहीं कर पाएगा। किसानों का कहना है हर फैक्टरी संचालक इस पारदर्शी सिस्टम को अपनाए, ताकि लघु और सीमांत कृषक घटतौली से बचें और समय से तौल हों।
बेहतर प्रणाली से हर किसान को फायदा
दूधली के किसान उदय पुंडीर कहते है यह व्यवस्था हर किसान के लिए फायदेमंद है। तौल लिपिक की मनमानी पर अंकुश लगेगा और केंद्रवार जारी इंडेट के अनुसार लघु और सीमांत कृषकों का समय से गन्ना तौल होगा। यह सिस्टम प्रदेश में सभी मिलों को करना दोनों के हित में होगा।
विज्ञापन

धर्मकांटों से तुलवाकर गन्ना डालने पर अंकुश
बलवाखेड़ी के सुनील सिंह कहते है केंद्र पर पांच-छह बिचौलिए रहते थे। किसान का फोटोयुक्त डाटा एकत्र होने से वह गायब हो गए है। सभी का गन्ना समय से तुल रहा है। धर्मंकांटो से तुलवाकर केंद्रों पर गन्ना डालने वाले प्रभावी लोगों पर लगाम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौल लिपिक नहीं कर पाएगा गड़बड़ी
चरथावल-डी के किसान सुहैल का बताते है इस व्यवस्था से तौल लिपिक फालतू (एडवांस) गन्ना नहीं ले पाएगा। ड्यूटी बदलने के बाद किसानों को अपना गन्ना लेने के लिए संबंधित लिपिक के पीछे दौडऩा नहीं पड़ेगा। विभाग और फैक्टरी प्रबंधन का भरोसा मजबूत होगा।
पारदर्शी और हर किसान के लिए बेहतर
किसान स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष अमरीश पुंडीर का कहना है इस व्यवस्था से गन्ना माफिया परेशान है। लेकिन आने दिनों में हर किसान इस व्यवस्था को लागू करने की मांग करेगा। घटतौली से निजात मिलेगी। प्रणाली पूर्णत: पारदर्शी है। हर मिल को लागू करनी चाहिए।
ट्रक और लोडरों में हुआ जीपीएस सिस्टम लागू
देवबंद फैक्टरी के एजीएम (गन्ना) विपिन त्यागी ने बताया मुजफ्फरनगर में रोहाना क्षेत्र के कुटेसरा, दूधली, घिस्सुखेड़ा, दहचंद] चौकड़ा, कसौली, चरथावल, अलावलपुर, न्यामू, लुहारी, मुथरा, बिरालसी, बलवाखेड़ी, पीपलशाह आदि गांवों में 35, मोरना के मखियाली और तिगरी और तितावी के बझेड़ी में केंद्र संचालित है। सभी केंद्रों के ट्रकों और लोडरों में जीपीएस सिस्टम लागू कर दिया है। ताकि केंद्र पर गन्ने का स्टाक फैक्टरी के कंट्रेाल रूम को रहेगा। फोटोयुक्त तौल प्रणाली मिल के 120 केंद्रो के अलावा मिल गेट पर लागू कर दी है। पूरा ऑफ सीजन इस साफ्टवेयर को तैयार कराने में लगा।

लघु किसानों के लिए नौ क्विंटल तौल की मंजूरी
लघु किसानों के लिए नौ क्विंटल बुग्गी तुलवाने की व्यवस्था कर दी गई है। सैकड़ों किसानों से पंजीकरण कराया है। देवबंद मिल द्वारा लागू व्यवस्था से विभाग और मिल पर भरोसा बढ़ेगा। आमतौर पर एक पर्ची पर 18 क्विंटल गन्ना तौल निर्धारित है। लेकिन दो क्विंटल अतिरिक्त गन्ना लाने की छूट है। भरी बोगी और खाली बोगी के फोटो लेने के बाद एचएचसी मशीन द्वारा आपूर्ति की पर्ची जारी होगी। - शशि प्रकाश सिंह, सचिव, रोहाना गन्ना समिति

किसान उदय सिंह पुंडीर

किसान उदय सिंह पुंडीर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

किसान सुनील सिंह

किसान सुनील सिंह- फोटो : MUZAFFARNAGAR

किसान सुहैल

किसान सुहैल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed