फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pharma companies should stop supplying medicines directly: Sanjeev

सीधे दवा आपूर्ति बंद करे फार्मा कम्पनियां: संजीव

Tue, 03 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pharma companies should stop supplying medicines directly: Sanjeev
मुजफ्फरनगर। ओसीडी यूपी के मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि फार्मा कम्पनियां थोक विक्रेताओं की अनदेखी कर सीधे दवा आपूर्ति नहीं करें। केमिस्ट एकजुट होकर ऑनलाइन दवा बिजनेस का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

शहर में रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित दवा व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में आर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूपी के मंडलाध्यक्ष संजीव वर्मा का अभिनंदन किया गया। वर्मा ने कहा कि मंडल के तीनों जिलों के दवा व्यापारियों को संगठित कर ऑनलान दवा बिक्री का विरोध किया जाएगा। जो फार्मा कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर की अनदेखी कर सीधे डॉक्टर्स को दवा आपूर्ति कर रही है, उन्हें चिन्हित कर बायकाट करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविंद्र निर्वाल ने कहा कि दवा व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित हल प्राथमिकता रहेगी। महामंत्री अक्षय मित्तल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें अनिल सिंघल, आत्माराम अरोड़ा, पुष्पेंद्र मलिक संरक्षक, रामवीर सिंह चेयरमैन, ओमदत्त आर्य संयोजक, अमित वत्स, सुनील चौधरी उपाध्यक्ष, आशीष बिंदल सह कोषाध्यक्ष, मनीष गोयल संगठन, अंशुल वालिया सह संगठन मंत्री, अमित चौधरी, तरुण शिवच, रचित जैन प्रचार मंत्री, राकेश सिंघल, अमित, शहजाद अली को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अजय माहेश्वरी, सचिन गुप्ता, दीपक भाटिया,अमीर आलम, अनिल वर्मा, संदीप सैनी, अरविंद कुमार, प्रवीण गुप्ता, संदीप चौधरी, राहुल गोयल, आर्य वीर सिंह को मंत्री चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता रविंद्र निर्वाल तथा संचालन राजेश जुनेजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed