फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PFI member presented in court

पीएफआई सदस्य को किया कोर्ट में पेश

Tue, 09 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
PFI member presented in court
पीएफआई सदस्य को किया कोर्ट में पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को शहर क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में आरोपी पीएफआई सदस्य अतीकुर्रहमान को पुलिस ने बी वारंट पर कड़ी सुरक्षा में आगरा जेल से लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी अतीकुर्रहमान को मथुरा पुलिस ने आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह आगरा जेल में बंद है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को शहर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। मामले में शहर कोतवाली व सिविल लाइंस थाने में 47 मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस जांच में बवाल के पीछे प्रतिबंधित पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसके चलते शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव नंगला निवासी पीएफआई के सक्रिय सदस्य अतीकुर्रहमान को भी नामजद किया गया था। कुछ समय पूर्व मथुरा पुलिस ने अतीकुर्रहमान को दो अन्य साथियों के साथ आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह आगरा जेल में बंद है। अतीकुर्रहमान की गिरफ्तारी के बाद सीएए बवाल की जांच कर रही एसआईटी के इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने सीजेएम कोर्ट से उसके बी वारंट लेकर आगरा जेल में दाखिल किए थे। इन्हीं बी वारंट पर मंगलवार को आगरा जेल से पुलिस कड़ी सुरक्षा में अतीकुर्रहमान को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची, जहां उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद आरोपी को फिर से आगरा जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed