फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Petrol pump operator dies in accident

हादसे में पेट्रोल पंप संचालक की मौत, सिसौली में गम

Sat, 22 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump operator dies in accident
भौराकलां। पानीपत-खटीमा मार्ग पर बघरा और तितावी के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिसौली निवासी पेट्रोल पंप संचालक ठेकेदार सतेंद्र उर्फ बिट्टू की मौत हो गई। कसबे में गम का माहौल है।
विज्ञापन

कसबे की नई आबादी निवासी सतेंद्र उर्फ बिट्टू का लालूखेड़ी-फुगाना मार्ग पर मुंडभर के पास पेट्रोल पंप है। शुक्रवार शाम वह पंप से बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास के लिए चला था। तितावी चीनी मिल और बघरा के बीच किसी अज्ञात वाहन ने पेट्रोल पंप संचालक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। इस बीच राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद सिसौली और मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। कसबे में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed