फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PET under CCTV surveillance in Muzaffarnagar from today

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सीसीटीवी की निगरानी में आज से पीईटी

Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
PET under CCTV surveillance in Muzaffarnagar from today
- प्रत्येक केंद्र पर तैनात किए गए हैं स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन


- मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, केलकुलेटर पर रहेगा प्रतिबंध
फोटो समाचार

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से प्रारंभिक अर्हता लिखित परीक्षा शनिवार से आरंभ होगी। दो दिन और चार पालियों में होने वाली परीक्षा में 26 परीक्षा केंद्रों पर 53,184 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं देखी गईं। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कार्मिकों के पास पहचान पत्र अनिवार्य है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। आयोग की जिला प्रबंधक चंचल सक्सेना को नामित किया गया है। लिखित परीक्षा में प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। यानी जिले में नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जबकि 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पूरीक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित एजेंसी की होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

यह किए गए इंतजाम
- किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- मोबाइल फोन, केलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित होंगे।

- परीक्षा केंद्र के गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी।

- छात्रों के मोबाइल/बैग के लिए लॉक रूम की व्यवस्था केंद्र अधीक्षक करेंगे।

- प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

- परीक्षा केंद्रों के गेट के पास ही हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।

- परीक्षा में किसी भी संदिग्ध स्टाफ को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।


परिवहन निगम ने यह किए इंतजाम
परिवहन निगम की ओर से अलग-अलग मार्गों पर 85 बसें लगाई हैं, जबकि 58 बसों के फेरे बढ़ाए हैं। सहायक स्टेशन प्रभारी राज कुमार तोमर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परिवहन विभाग ने हेल्प लाइन नंबर 18001802877 और महिलाओं को असुविधा होने पर शिकायत के लिए दामिनी हेल्प लाइन नंबर 8114277777 जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां से आएंगे कितने अभ्यर्थी
जिला
अभ्यर्थी

बिजनौर
13040

गौतमबुद्धनगर
3454

अमरोहा
20962

गाजियाबाद
15324

मुजफ्फरनगर
404

-------------------

इस तरह बनाई गई व्यवस्था

- बिजनौर मार्ग पर चालीस बसें अतिरिक्त तौर पर लगाई हैं। वहीं, इस मार्ग पर चलने वाली 15 बसों के दो-दो फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

- सहारनपुर मार्ग पर तीस बसें अतिरिक्त लगाई हैं। 18 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

- मेरठ मार्ग पर दस बस अतिरिक्त लगाते हुए उनके दो-दो फेरे बढ़ाए गए हैं।

- गौतमबुद्धनगर मार्ग पर पांच बसें अतिरिक्त लगा कर उनके चार-चार फेरे बढ़ाए हैं।

परीक्षा के यह बनाए गए हैं केंद्र
शहर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, डीएस पब्लिक स्कूल, दीप चंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, गांधी पॉलीटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग, होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज, न्यू होरिजन स्कूल, एसवीएम योग एंड हेल्थ साइंसेस कॉलेज, एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, एसडी पब्लिक स्कूल, एसडी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल, द एसडी पब्लिक स्कूल और वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed