फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PET to be held over three days; 24 centres set up in the district

Muzaffarnagar News: तीन दिन होगी पीईटी, जिले में बनाए 24 केंद्र

Sat, 17 Oct 2026 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
PET to be held over three days; 24 centres set up in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। नए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर के साथ एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी भी आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed